समस्या कितनी ही बड़ी क्यों न हो, उसका सामना करने से ही सफलता मिलती है

आपके रास्ते में आने वाली परेशानियाँ सफलता प्राप्त करने का साधन हैं। इसलिए, उन्हें अनदेखा करने के बजाय, उनका सामना करें।

एक बार एक राजा ने सड़क के बीच में एक विशाल पत्थर रखवा दिया। वह फिर उसी पत्थर के पास झाड़ियों में छिप गया। राजा यह देखना चाहते थे कि क्या उनके राज्य में कोई है जो इस पत्थर को हटा कर रास्ते की इस बाधा को हटा सके। राजा ने देखा की जो व्यक्ति भी उस रास्ते पर आता वो ही एक तरफ होकर पार निकल जाता।

सबसे पहले, राज्य के सबसे अमीर व्यापारी और दरबारी वहाँ से गुजरे। लेकिन पत्थर को हटाने के बजाय, उन्होंने इसे अनदेखा कर दिया और इसे छोड़ दिया। कुछ लोग इस बात पर राजा को दोष देते हैं कि वह सड़क को बनाए रखने में सक्षम नहीं है। इसके बाद, एक किसान हाथों में सब्जियां और फल लेकर गुजरने लगा। 

लेकिन जब उसने उस पत्थर को देखा, तो उसने सारी चीजों को एक तरफ रख कर पत्थर को हटाने की कोशिश की। पत्थर काफी बड़ा था, लेकिन कई कोशिशों के बाद वह इस कार्य में सफल हुआ। पत्थर को हटाने के बाद, जब किसान सब्जियों और फलों को वापस लेने लगा

तो उसने देखा कि पत्थर की जगह पर एक पर्स पड़ा हुआ है। जिसमें कई स्वर्ण मुद्राएं और राजा का एक पत्र था। जिसमें लिखा था कि जो भी इस पत्थर को हटाएगा, वह उसका प्रतिफल होगा।

    Facebook    Whatsapp     Twitter    Gmail